सोलन के रोशनी स्वयं सहायता समूह को लाइव फ़ूड (हिमाचली व्यंजन) में प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया


DPLN( सोलन )
17 नवम्बर। जिला सोलन के विकास खण्ड सोलन के रोशनी स्वयं सहायता समूह ने ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा 26 अक्तूबर से 11 नवंबर 2023 तक लेज़र वैली पार्क ग्राउंड सेक्टर -2 गुरुग्राम हरियाणा में अयोजित सरस आजीविका मेला-2023 में लाइव फ़ूड स्टाल के तहत भाग लिया था, जिसमें 28 राज्य में से हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन, विकास खण्ड सोलन के रोशनी स्वयं सहायता समूह को लाइव फ़ूड (हिमाचली व्यंजन) में प्रथम पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया l



