राज्य सरकार और आइसलैंड स्थित कंपनी के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया

राज्य सरकार और आइसलैंड स्थित कंपनी के बीच समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया

DPLN (शिमला )
18 नवम्बर । मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की उपस्थिति में आज शिमला में राज्य सरकार और आइसलैंड स्थित कंपनी के बीच एक समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित किया गया। यह जियोट्रॉपी आइसलैंड कंपनी नवीन भू-तापीय (जियोथर्मल) प्रौद्योगिकी का उपयोग करके पायलट आधार पर किन्नौर जिले के टापरी में 8 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से एक हजार टन भंडारण क्षमता वाला सीए स्टोर स्थापित करेगी। इस सीए स्टोर की स्थापना से स्थानीय सेब उत्पादकों को लाभ होगा।

error: