यशिका ने 500 में से 434 अंक (87%) हासिल कर प्रथम स्थान किया प्राप्त
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट/ सोलन )
30 अप्रैल। हि.प्र. स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला द्वारा मार्च, 2024 में आयोजित की गई जमा दो (10+2) की परीक्षाओं का परिणाम घोषित किया गया जिसके अन्तर्गत रा.व मा. विद्यालय घेंटी की जमा दो कक्षा का परीक्षा-परिणाम शत-प्रतिशत रहा।विद्यालय की छात्रा यशिका ने 500 में से 434 अंक (87%) हासिल कर प्रथम स्थान, पलक ने 420 अंक (84%) हासिल कर द्वितीय स्थान तथा कनिका ने 389 अंक (78%) हासिल कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस खुशी के अवसर पर प्रधानाचार्य मदन लाल ने उपरोक्त विद्यार्थियों, अध्यापकों, उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को बधाईयाँ और शुभकामनाएं दी तथा साथ ही साथ विद्यालय के तमाम विद्यार्थियों को भविष्य में खूब परिश्रम करके तथा आने वाली सभी परीक्षाओं में अव्वल स्थान प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।

यशिका ((434 अंक ) पहला स्थान

पलक (420 अंक ) दूसरा स्थान

कनिका (389 अंक ) तीसरा स्थान

