1 जून को सभी करें मतदान- एसडीएम पधर

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (पधर)

30 अप्रैल ।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं एसडीएम पधर सुरजीत सिंह ने कहा की संविधान में प्रत्येक
भारतीय व्यस्क के मत का समान अधिकार है मतदान करना हमारा अधिकार ही नहीं बल्कि कर्तव्य भी है उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर 30- द्रंग विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की 1 जून 2024 को मतदान अवश्य करें उन्होंने कहा कि मतदान वाले दिन सभी मतदाता, मतदान केंद्र कक्ष में आवश्यक दस्तावेज जैसे मतदाता पहचान पत्र जरूर लेकर जाएं मतदाता पहचान पत्र न होने पर संबंधित पीठासीन अधिकारी को आधार कार्ड ,मनरेगा जॉब कार्ड ,बैंक से फोटोयुक्त पासबुक, श्रम मंत्रालय के अंतर्गत जारी स्वास्थ्य कार्ड, पैन कार्ड ,ड्राइविंग लाइसेंस, भारतीय पासपोर्ट, फोटोयुक्त पेंशन कार्ड इत्यादि दिखा सकते हैं इनमें से कोई भी दस्तावेज न होने के कारण वह वोटिंग प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते हैं उन्होंने कहा कि कोई भी मतदाता चुनाव वाले दिन मतदान केंद्र कक्ष में मोबाइल नहीं ले जा सकता है
उन्होंने कहा की युवा जो एक अप्रैल-2024 को 18 वर्ष की आयु या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर रहे हैं, के नाम मतदाता सूची में दिनांक 4 मई-2024 तक अवश्य दर्ज करवाएं। उन्होंने कहा कि पूर्व में पंजीकृत मतदाता भी अपना और अपने परिवार के सभी सदस्यों के नाम मतदाता सूची में दर्ज होने की पुष्टि भी अवश्य करें।
निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी ने कहा कि वर्तमान मतदाता सूचियों में कोई भी अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि विभाग की वेबसाइट http://ceohimachal-nic-in में भी कर सकता है। राष्ट्रीय मतदाता सेवा पोर्टल (VSP/Voter Helpline App(VHA) पर भी ई-रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है, जिसमें आॅन-लाईन फार्म नाम दर्ज करने हेतु भरे जा सकते है।
उन्होंने जनसाधारण से आग्रह किया कि है कि आगामी लोकसभा चुनाव-2024 को मध्यनजर रखते हुए, सभी इस अंतिम अवसर का अवश्य लाभ उठायें और लोकसभा चुनाव-2024 में अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।

error: