जैव-विविधता दिवस कार्यक्रम में सबने माना प्रकृति का जीवन है अनमोल उपहार

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
22 मई। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में जैव विविधता दिवस पर अनेक कार्यक्रम आयोजित किये गये। स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा की देखरेख में हुए इस कार्यक्रम में वि़द्यार्थियों ने जीव विविधता के विविध पहलुओं को समझा। अपने संबोधन में स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने जैव विविधता की कमी से होने वाले प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ सूखा और तूफान आदि के खतरों से सबको अवगत करवाया।

उन्होने कहा कि लाखों विशिष्ट जैविक की कई प्रजातियों की बजह से पृथ्वी पर जीवन उपस्थित है। उनका कहना था कि हमारा जीवन प्रकृति का अनमोल उपहार है। उन्होंने जैव विविधता को लेकर सभी विद्यार्थियों के द्वारा प्रस्तुत कलाकृतियों को सराहाना की उनको अच्छे कार्य के लिए बधाई दी।

इस मौके पर कक्षा 3 से 5 वीं कक्षा के विद्यार्थियों ने कला स्पर्धा में भाग लिया। विद्यार्थियों ने जीव विविधता की कमी से हो रहे नुकसान और इसके संरक्षण के प्रति जागरूक करने वाली कलाकृतियां बनायी।

एलकेजी से कक्षा 2 तक के विद्यार्थियों ने भी रंगों का प्रयोग करते हुए जैव विविधता का बखूबी चित्रण किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक समिति के अध्यक्ष डी आर गुप्ता, एवं प्रबधन समिति सदस्य मुकेश राणा ने सफल कार्यक्रम के लिए सभी शुभकामनायें दी।



