नामांकन पत्रों की छंटनी का कार्य पूर्ण
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
24 जून। रिटर्निंग अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी (ना.) नालागढ़ दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए आज नामांकन पत्रों की छटनी का कार्य पूर्ण हो गया है।
उन्होंने बताया कि 51-नालागढ़ विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के उप-चुनाव के लिए सात उम्मीदवारों सहित एक कवरिंग उम्मीदवार के रूप में (कुल 8) उमीदवारों ने नामांकन पत्र भरे थे जिसमें छटनी प्रक्रिया के दौरान उदय कुमार सिंह पुत्र विद्या सिंह, निवासी गांव निचला खेड़ा, डाकघर खेड़ा, तहसील नालागढ़ का छंटनी के दौरान दस्तावेजों में त्रुटि के कारण नामंकण रद्द किया गया। जिसके कारण अब उप चुनाव में उम्मीदवारों की संख्या कुल 6 रह गई है।दिव्यांशु सिंगल ने बताया कि नामांकन वापिस लेने की तिथि 26 जून, 2024 को सायं 03 बजे तक निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि 10 जुलाई को वोट डाले जाएंगे। जबकि 13 जुलाई को मतगणना होगी।

