दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में कारगिल विजय दिवस पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
26 जुलाई। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में शुक्रवार को कारगिल विजय दिवस बहुत हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।कार्यक्रम के आरंभ में विद्यालय प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने देश के अमर वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

कार्यक्रम में छात्रों द्वारा मनमोहक प्रस्तुतियां दी गई जिनमें कक्षा तीसरी के यशूमन तथा विहान ने देश के वीरों के लिए भाषण दिया,चौथी के पार्थ, सात्विका,विदिशा ने कविता प्रस्तुत की।कक्षा दसवीं के हृदय द्वारा कविता मयंक द्वारा भाषण।साथ ही छात्रों द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।छात्रों ने वाद्य यंत्रों के द्वारा अत्यंत मनमोहक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में शिक्षक आईरिन ,सुनीता शगुन,दलीप, तथा अर्पित द्वारा देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया गया।


इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन के अध्यक्ष डीo आरo गुप्ता सदस्य, प्रमोद कुमार और मुकेश राणा ने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए विद्यार्थियों को बधाई दी।

error: