डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग की बैठक आयोजित

डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग की बैठक आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला)
6 अगस्त। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं गवर्नेंस विभाग द्वारा आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रदान की जा रही सभी सामाजिक सुरक्षा सेवाओं की लाभार्थियों तक आसान पहुंच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘हिम-एक्सेस’ नाम से एक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म विकसित किया जा रहा है।
‘हिम-एक्सेस’ प्लेटफॉर्म प्रदेशवासियों एवं सरकारी क्षेत्र के अधिकारियों की सुविधा के लिए विभिन्न विभागीय एप्लीकेशन्स की सुविधाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लाएगा और इन एप्लीकेशन्स द्वारा प्रदान की जा रही सेवाओं का लाभ एक क्लिक पर उपलब्ध होगा।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन को और अधिक सुदृढ़ करने के साथ-साथ चैटबॉट सुविधा भी जल्द दी जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि डिजिटल कनेक्ट के माध्यम से हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं को पारदर्शिता के साथ जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

error: