कंडाघाट पुलिस ने नेपाली मूल के व्यक्ति से बरामद की 4 किलो 12 ग्राम अफीम
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन)
7 अगस्त। एस पी सोलन गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अगस्त को जब थाना कण्डाघाट की पुलिस टीम गश्त व अपराधों की रोकथाम हेतू कण्डाघाट के क्षेत्र में मौजूद थी तो उसी समय उक्त पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि एक जय बहादुर सिंह नेपाली मूल का व्यक्ति करोल हिल के पास बस से उतरा है जिसके पास भारी मात्रा में मादक पदार्थ है, यदि इसी समय उसके बैग की तलाशी ली जाये तो भारी मात्रा में मादक पदार्थ ब्रामद हो सकता है । इस सूचना पर थाना कण्डाघाट की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये उक्त नेपाली व्यक्ति को जिसका नाम जय बहादुर सिंह पुत्र देव बहादुर सिंह निवासी गांव व डा०खा० नलगढ़ तह० व जिला जजरकोट नेपाल उम्र 37 वर्ष मालूम हुआ को 4 किलो 12 ग्राम अफीम सहित गिरफतार किया गया । जिस पर पुलिस थाना कण्डाघाट में अभियोग अधीन धारा 18 एन०डी०एण्डपी०एस० एक्ट के तहत दर्ज किया गया । आरोपी के पूर्व के अपराधिक रिकॉर्ड की पड़ताल की जा रही है व मामले में जांच जारी है ।

