दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी ही धूम धाम से मनाया जाएगा…रूपाली साहा प्रिंसिपल
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट)
12 अगस्त। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी ही धूम धाम से आयोजित किया जाएगा।यह जानकारी स्कूल की प्रिंसिपल रूपाली साहा ने देते हुए बताया कि 15 अगस्त को सुबह सबसे पहले स्कूल परिसर में तिरंगा फहराया जाएगा उसके उपरान्त स्कूली बच्चों द्वारा देश भक्ति पर विभिन्न प्रस्तुतियां दी जाएगी साथ ही प्रिंसिपल रूपाली साहा ने बताया कि इस कार्यक्रम के बाद स्कूल में एक सेमिनार का भी आयोजन किया जाएगा जिसमे दिल्ली वर्ल्ड फाउंडेशन के निदेशक जयवंत जो एल वॉल्टर मुख्य वक्ता के रूप में शामिल होंगे। जयवंत जोएल वाल्टर, जो शिक्षा के क्षेत्र में अपने बहुमूल्य योगदान के लिए जाने जाते हैं, इस सेमिनार में अपने अनुभव और ज्ञान को हमारे साथ साझा करेंगे। इस सत्र में शिक्षा के नवीनतम रुझानों, नैतिक मूल्यों की स्थापना, और शिक्षण में नवीन तकनीकों के उपयोग पर चर्चा की जाएगी।
यह सेमिनार न केवल शिक्षकों और छात्रों के लिए बल्कि अभिभावकों और अन्य शिक्षाविदों के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। इसमें भाग लेकर आप न केवल नई जानकारियाँ प्राप्त करेंगे बल्कि उन चर्चाओं का हिस्सा भी बनेंगे, जो हमारे शैक्षिक दृष्टिकोण को और समृद्ध करेंगी। कार्यक्रम सुबह साढ़े नो बजे से साढ़े ग्यारह बजे तक आयोजित किया जाएगा। स्कूल की प्रिंसिपल रूपाली साहा ने क्षेत्र के स्कूली बच्चों के अभिभावकों से भी अपील की है कि वह भी स्कूल में आयोजित होने वाले सेमिनार का हिसा बने।

