प्राकृतिक खेती विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का हुआ सम्मापन
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
13 अगस्त। क़ृषि विज्ञानं केंद्र कंडाघाट द्वारा गांव एवं ग्राम पंचायत भारती में प्राकृतिक खेती विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमे लगभग 50 किसानो ने भाग लिया। शिविर के पहले दिन कार्यक्रम संचालक डॉक्टर अनुराग शर्मा ने प्राकृतिक खेती के सिद्धांत व उसके महत्त्व पर प्रकाश डाला एवं प्राकृतिक खेती में कीट प्रबंधन के विषय में जानकारी दी।इसके बाद डॉक्टर मीरा ठाकुर ने मिट्टी परीक्षण व प्राकृतिक खेती का मृदा के स्वास्थ्य पर प्रभाव विषय पर जानकारी दी उन्होंने किसानो को मिट्टी का नमूना लेने की विधि भी बताई। क़ृषि विस्तार अधिकारी राजेश शर्मा ने विभाग की योजनाओं के विषय में बताया। शिविर के दूसरे दिन डॉक्टर आरती शुक्ला ने प्राकृतिक क़ृषि में रोगों के प्रबंधन के विषय में विस्तृत जानकारी दी व किसानो के रोगों से सम्बंदित प्रश्नों के हल सुझाये. शिविर के दौरान किसानो को जीवमृत व पौधा अस्त्र बनाने का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया. उसके बाद वैज्ञानिकों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ तिरंगा यात्रा निकाली व किसानो के खेतोँ का नैदानिक दौरा किया. कार्यक्रम के अंत में किसानो को अंत फसल लगाने के लिए बीज भी वितरित किये गए. इस शिविर में ग्राम पंचायत भारती के प्रधान मीणा राम ठाकुर व अन्य प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

