जवाहर नवोदय में प्रवेश के लिए 16 सितंबर तक करें ऑनलाइन आवेदन
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला )
14 अगस्त । जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।
यह जानकारी देते हुए नवोदय विद्यालय समिति के आयुक्त विनायक गर्ग ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रवेश के लिए वर्तमान में आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। कक्षा छह में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों के अभिभावक विद्यालय की वेबसाइट पर 16 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले नवोदय विद्यालय समिति की वेबसाइट के होम पेज पर जवाहर नवोदय विद्यालय सलेक्शन टेस्ट 2025 पर क्लिक करने के बाद मांगी गई जानकारी भरकर पंजीकरण कराना होगा।

