देशभक्ति के रंग में रंगा डीडब्ल्यूपीएस कंडाघाट
स्वतंत्रता सैनानियों के योगदान को न भूले नहीं पीढ़ी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
15 अगस्त। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में 78वें स्वतंत्रता दिवस पर दिल्ली वर्ल्ड फाउंडेशन के निदेशक जयवंत वॉल्टर ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अनेक रंगारंग कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली वर्ल्ड फाउंडेशन के निदेशक जयवंत जोएल वाल्टर उपस्थित रहे।

जबकि विशिष्ठ अतिथि स्कूल प्रधानाचार्या रूपाली साहा रही। इस मौके पर अपने उद्बोधन में मुख्य अतिथि जयवंत वॉल्टर ने कहा कि स्वतंत्रता प्राप्ति के संघर्ष में अनेकों लोगों ने अपने जीवन को बलिदान किया है। उनके आदर्शों पर चलकर ही हम देश को आगे ले जा सकते हैं। उन्होंने सभी से अपील की कि देश के लिए स्वतंत्रता सैनानियों के योगदान को हमेशा याद रखें। वहीं स्कूल प्रधानाचार्या ने नई पीढ़ी को राष्ट्र उत्थान में अग्रणी बनने का आह्वान किया।

उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी अध्यापकों, स्कूल कर्मियों व विद्यार्थियों की खूब सराहना की।
कार्यक्रमों की शुरुआत स्कूली बच्चों के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए मार्च पास्ट से हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि वॉल्टर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर अनेक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कक्षा 10 की छात्रा थी लेकिन जब सब नित्या ने स्वागत भाषण देते हुए मुख्यातिथि सहित सभी आगंतुकों का स्वागत किया। इस मौके पर अनेक उपहार भी वितरित किए गए। इसके बाद स्कूली विद्यार्थियों ने समूह गान की प्रस्तुति दी। स्कूली बच्चों ने वाद्य संगीत मिश्रण से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। वहीं शिक्षक समूह गान में में स्कूल प्रधानाचार्या रुपाली साहा, अम्बिका भंडारी,अध्यापिकाओं में आइरिन, शगुन, रिचा, सुनीता, रितु, ज्योति,सृजन और नवज्योति ने सुरों से समां बांधा।

चौथी कक्षा के विहान की कविता ने वातावरण को देशभक्ति से भर दिया। इस मौके पर देशभक्ति पर एक नाटक प्रस्तुत किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में छात्रों ने लोक नृत्य द्वारा स्थानीय संस्कृति को बखूबी दर्शाया। कक्षा चार के धनंजय ने कविता पाठ में खूब तालियां बटोरी।
हृदय ने अपने भाषण में स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में बताया।

इसके बाद छात्रों द्वारा सामूहिक नाटी की प्रस्तुति दी गई जिसमें प्रदेश की प्रसिद्ध नाटियों पर सुंदर नृत्य किया।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी0 आर0 गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश राणा ने सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।