दयानंद आदर्श विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट)
15 अगस्त। कंडाघाट के दयानंद आदर्श विद्यालय में 78 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम विद्यालय में विद्यार्थियों द्वारा मार्चपास्ट किया गया तथा मुख्यातिथि के रूप में मौजूद एयरफोर्स से सेवानिवृत ग्रुप कैप्टन तेज प्रकाश द्वारा तिरंगा झंडा फहराया गया। इस अवसर पर आर्य समाज शिक्षा समिति कंडाघाट के प्रधान प्रबोध चंद्र सूद, आर्य समाज कंडाघाट के सदस्य , विद्यालय डायरेक्टर सुमन सूद , विद्यालय प्रधानाचार्या रमा शर्मा, विद्यालय पी०टी०ए० प्रधान और सदस्य, विद्यालय के समस्त अध्यापक व छात्र मौजूद रहे ।
इसके उपरांत शहीदों को नमन करते हुए उनको श्रद्धांजलि देते हुए यज्ञ का आयोजन किया गया तथा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।
अंत में सभी विद्यार्थियों को विद्यालय प्रशासन द्वारा मिठाइयां वितरित की गई।

