रक्षाबंधन के पर्व में भाई-बहन के प्यार को दर्शाता डीडब्ल्यूपीएस कंडाघाट


डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट)
19 अगस्त। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में रक्षाबंधन त्यौहार बहुत ही हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया।इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सभी छात्रों द्वारा राखी बनाना रहा, इस प्रतियोगिता में सभी छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा प्रथम तथा द्वितीय
में प्रथम स्थान पर नावण्या कक्षा दूसरी, द्वितीय स्थान मोहिजा कक्षा दूसरी, तृतीय स्थान पार्थ कक्षा प्रथम।
(कक्षा तीन से कक्षा पांचवी) में प्रथम स्थान यशुमन कक्षा तृतीय,द्वितीय स्थान रिदम तथा आत्रई कक्षा पांच,तृतीय स्थान अथर्व शर्मा कक्षा तृतीय।

(कक्षा छठी से कक्षा आठवीं)
प्रथम स्थान युगान शर्मा, हेतिका मेहता कक्षा छः,द्वितीय स्थान अक्षता, अनिका कक्षा आठवीं,तृतीय स्थान शौर्य कक्षा छः।
(कक्षा नौ से कक्षा बाहरवीं)
प्रथम स्थान आस्था कक्षा नौ,द्वितीय श्रेयसी,तथा तृतीय स्थान रिक्शित कक्षा दसवीं तथा आहना कक्षा नवीं द्वारा प्राप्त किया गया।


विद्यालय प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने सभी छात्रों अध्यापकों तथा समस्त विद्यालय परिवार को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए त्यौहार की महत्वत्ता को बताया।
इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डी0 आर0 गुप्ता, समिति सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश राणा ने सभी विद्यार्थियों को रक्षाबंधन के त्योहार की शुभकामनाएं दीं।




