मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
20 अगस्त। आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सद्भावना दिवस के अवसर पर, छोटा शिमला स्थित राजीव चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर सचिवालय के अधिकारियों और कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई।मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी जी ने भारत के लिए जो तकनीकी विकास का स्वप्न देखा था, उसे हम साकार कर रहे हैं।

error: