मुख्यमंत्री ने ओक ओवर, शिमला में जनसुनवाई की
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
11 अक्तूबर। आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने ओक ओवर, शिमला में जनसुनवाई की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता की हर समस्या को सुलझाना हमारा कर्तव्य भी है और प्राथमिकता भी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याओं को सुनकर उसके त्वरित निस्तारण का एक सशक्त माध्यम बन रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार जन की बात सुनकर पूरी प्रतिबद्धता के साथ जनहित के कार्य करने के लिए प्रतिबद्ध है।