भाजपा कंडाघाट मंडल ने मनाया संविधान गौरव दिवस

भाजपा कंडाघाट मंडल ने मनाया संविधान गौरव दिवस

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )24 जनवरी।भाजपा कंडाघाट मंडल द्वारा आज कंडाघाट में संविधान गौरव दिवस मनाया गया । इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षा रशिमधर सूद मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कंडाघाट मंडल के अध्यक्ष मदन ठाकुर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा ही संविधान व बाबा साहेब अंबेडकर का सम्मान करती आई है व कांग्रेस ने हमेशा ही संविधान के साथ छेड़ छाड़ की है ।

मुख्य वक्ता रश्मीधर सूद जी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सत्ता में आते ही संविधान की रक्षा और मजबूती के लिए उन्होंने कई कदम उठाए है। बाबा साहेब का सम्मान हमेशा ही भाजपा करती आई है और कांग्रेस की दोगली नीतियां का पर्दाफाश भी लोगों को जागरूक करके भाजपा करेगी।


इस कार्यक्रम में भाजपा प्रत्याशी 2019 राजेश कश्यप , रेहड़ी फड़ी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक तरसेम भारती, योगिंदर वर्मा , अशोक ठाकुर, मनीष सूद , रामेश्वर कौशिक , विशाखा , भूपेंद्र के साथ साथ अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे ।

error: