1 फरवरी से 31 मार्च तक राजस्व मामलों के निपटान पर चलाया जाएगा पुनः विशेष अभियान

खानगी तकसीम पर लोगों को करें जागरूक -लक्ष्मण कनेट

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (गोहर/ मंडी )
1 फरवरी।
राजस्व संबंधी कार्यों के लंबित मामलों के निपटान के दृष्टिगत उपमंडल गोहर में 1 फरवरी से 31 मार्च, 2025 तक एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान लंबित पड़े तकसीम ,निशानदेही इंतकाल ,अवैध कब्जों के प्रकरण चरणबद्ध तरीके से निपटाए जाएंगे ।


एसडीएम गोहर लक्ष्मण कनेट ने बताया कि पूर्व के अभियान की भांति सभी कानूनगो अपने पटवार सर्कल में टीमें बनाकर लंबित पड़े राजस्व मामलों को निश्चित समय में पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। इस अवधि के दौरान हर पटवार सर्कल एवं कानूनगो कार्यालय का निरीक्षण किया जाएगा एवं जमीनी स्तर पर राजस्व मामलों का रिव्यू पटवारी एवं कानूनगो स्तर पर किया जाएगा। रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश के दिन भी आवश्यकता पड़ने पर कार्य करना होगा ।
अभियान के अंतर्गत तहसीलदार और नायब तहसीलदार उनके पास लंबित तकसीम ,निशानदेही ,इंतकाल एवं अवैध कब्जों के मामलों का निपटान सुनिश्चित करेंगे ताकि लोगों को राजस्व मामलों पर न्याय व राहत मिल सके ।
उन्होंने उपमंडल गोहर के सभी पटवारियों को निर्देश दिए कि इस अभियान के अंतर्गत लोगों को खानगी तकसीम के फायदे के बारे में भी अवगत करवाया जाए ।
उन्होंने स्थानीय लोगों से आग्रह किया है की निशानदेही की प्रक्रिया के लिए जो भी तिथि निर्धारित की जाए जाती है इसमें वह जरूर मौके पर मौजूद रहें, क्योंकि आने वाले समय में खेतों में फसल आने पर निशानदेही करना संभव नहीं हो पता है।

error: