मुख्यमंत्री 05 फरवरी को सोलन ज़िला के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
4 फरवरी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 05 फरवरी, 2025 को सोलन ज़िला के प्रवास पर आ रहे हैं।
सुखविंदर सिंह सुक्खू 05 फरवरी, 2025 को दोपहर 02.10 बजे ज़िला सोलन के नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंझोली में मेडिकल डिवाइस पार्क परियोजना के निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण करेंगे।

मुख्यमंत्री तदोपरांत दोपहर बाद 02.45 बजे ग्राम पंचायत दभोटा में 01 मेगावाट के ग्रीन हाईड्रोजन संयंत्र की आधारशिला रखेंगे।
सुखविंदर सिंह सुक्खू तत्पश्चात दभोटा में लोगों की समस्याएं सुनेंगे।

