एस.बी.आई. लाइफ इन्श्योरेंस – कैंपस इंटरव्यू की घोषणा

एस.बी.आई. लाइफ इन्श्योरेंस – कैंपस इंटरव्यू की घोषणा

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ ( बिलासपुर )
4 फरवरी। एस.बी.आई. लाइफ इंश्योरेंस लिमिटेड, घुमारवी ब्रांच द्वारा 11 फरवरी 2025 को उप-रोजगार कार्यालय घुमारवी, जिला बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में डेवलपमेंट मेनेजर के 3 पदों और बिजनेस एसोसिएट के 2 पदों के लिए कैंपस इंटरव्यू आयोजित किया जा रहा है।


पदों हेतु योग्यता:

न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता: ग्रेजुएट
आयु सीमा: 18 से 40 वर्ष (भूतपूर्व सैनिकों के लिए आयु सीमा 45 वर्ष और शैक्षणिक योग्यता 10+2)
सैलरी और लाभ:
वार्षिक वेतन: ₹3 लाख
अन्य लाभ: पी.एफ. और इंसेंटिव्स
महत्वपूर्ण जानकारी:

उम्मीदवारों को सभी आवश्यक दस्तावेज़ लाने होंगे।

एम्प्लॉयमेंट एक्सचेंज पोर्टल (eemis.hp.nic.in) पर पंजीकरण अनिवार्य है।

जिला रोजगार अधिकारी राजेश महता ने बताया कि यह रोजगार के अवसर क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है और वे सभी पात्र उम्मीदवारों को इंटरव्यू में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हैं।

तिथि: 11 फरवरी 2025
समय: 10:30 AM स्थान: उप-रोजगार कार्यालय, घुमारवी, जिला बिलासपुर

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें: राजेश महता, जिला रोजगार अधिकारी।

error: