मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 8 फरवरी को नैना देवी विधानसभा में देंगे 127.09 करोड़ रुपये की सौगात

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 8 फरवरी को नैना देवी विधानसभा में देंगे 127.09 करोड़ रुपये की सौगात

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर )
6 फरवरी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू 8 फरवरी को अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान विधानसभा क्षेत्र नैना देवी में 127.09 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में बेहतर सड़कें, सिंचाई सुविधाएं, जल आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और शहरी बुनियादी ढांचे का विकास होगा, जिससे स्थानीय नागरिकों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी और क्षेत्र का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।

25.76 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई परियोजनाओं का होगा उद्घाटन

मुख्यमंत्री 25.76 करोड़ रुपये की लागत से पूरी हुई आठ परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिनमें –

हिमाचल प्रदेश लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह, नम्होल में अतिरिक्त आवासीय सुविधा का निर्माण – 2 करोड़ 54 लाख रुपये

डोलरा से बाग मेहला संपर्क सड़क की मेटलिंग एवं टायरिंग (0/00 से 3/810 कि.मी.) – 3 करोड़ 69 लाख 11 हजार रुपये

गांव घोरी से सायर तक नई संपर्क सड़क (0/00 से 2/800 कि.मी.) – 2 करोड़ 84 लाख 93 हजार रुपये

गलवा से चलेला संपर्क सड़क (0/0 से 4/765 कि.मी.) – 4 करोड़ 92 लाख 12 हजार रुपये

देऊठ लगघाट-जमली सड़क का उन्नयन (8/0 से 13/180 कि.मी.) – 5 करोड़ 25 लाख 21 हजार रुपये

ग्राम पंचायत नकराना एवं आसपास के गांवों को जल जीवन मिशन के तहत पेयजल आपूर्ति योजना – 3 करोड़ 1 लाख 9 हजार रुपये
स्वारघाट में नवीन पशु चिकित्सालय का निर्माण – 49 लाख 9 हजार रुपये

श्री नैना देवी जी बस स्टैंड पर आगमन कक्ष का निर्माण – 3 करोड़ रुपये

101.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली परियोजनाओं का होगा शिलान्यास

इसके अलावा, मुख्यमंत्री 101.34 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली पांच महत्वपूर्ण योजनाओं की आधारशिला रखेंगे, जिनमें –

सरकारी महाविद्यालय जुर्खला में बहुउद्देशीय इनडोर स्टेडियम – 8 करोड़ 95 लाख 77 हजार रुपये
नवगांव-बेरी सड़क (एमडीआर-34) का सुधार एवं उन्नयन (0/00 से 37/00 कि.मी.), केंद्र सड़क अवसंरचना निधि (CRIF) के अंतर्गत – 79 करोड़ 25 लाख रुपये
श्री नैना देवी जी नगर के सीवरेज सिस्टम का उन्नयन – 3 करोड़ 10 लाख रुपये
मलोठी समोग उठाऊ सिंचाई योजना का पुनः मॉडलिंग (CCA: 154.24 हेक्टेयर) – 5 करोड़ 43 लाख 49 हजार रुपये
मजारी फीडर सिंचाई योजना का सुधार कार्य (CCA: 166 हेक्टेयर) – 4 करोड़ 60 लाख 3 हजार रुपये

error: