महादेव में अल्पसंख्यक लोगों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

महादेव में अल्पसंख्यक लोगों के लिए जागरूकता शिविर आयोजित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सुंदरनगर )
6 फरवरी ।
हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम द्वारा सामुदायिक भवन महादेव सुंदरनगर में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया जिसमें निदेशक हिमाचल प्रदेश राज्य सहकारी बैंक लाल सिंह कौशल ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।


लाल सिंह कौशल ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार ने अपने अभी तक के कार्यकाल में अल्पसंख्यक व दिव्यांगजनों के लिए अनेकों कार्यक्रम व योजनाएं शुरू की है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में सुखाश्रय योजना शुरू की गई जिसमें अनाथ बच्चों को विभिन्न सुविधाएं प्रदान की जा रही है। हाल ही में बच्चों को योजना के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण के लिए भी भेजा गया था। उन्होंने कहा कि अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को घर बनाने के लिए 1 लाख 50 हजार रुपए का प्रावधान रखा गया है जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बाढ़ की आपदा में जिन लोगों के घर बह गए उन्हें घर बनाने के लिए 7 लाख रुपए देने का फैसला लिया। इसी के साथ किसानों के उत्थान के लिए मक्की और गोबर खरीद व अल्पसंख्यक वर्गों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं शुरू की गई है।
कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक हिमाचल प्रदेश अल्पसंख्यक वित्त एवं विकास निगम मनोज कुमार और प्रबंधक सी एल शर्मा ने उपस्थित लोगों को निगम की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अल्पसंख्यक एवं विकलांग वर्ग के व्यक्तियों के लिए विभिन्न ऋण योजनाएं चलाई जा रही है जिसमें टर्म लोन योजना, शिक्षा ऋण योजना, सूक्ष्म वित्तपोषण योजना एवं विरासत योजना शामिल हैं।
इस अवसर पर तहसील कल्याण अधिकारी सुंदरनगर धर्मशिला, तहसील कल्याण अधिकारी गोहर दिवाकर, एस सी कोऑर्डिनेटर कांग्रेस सेल सिद्धू राम भारद्वाज, प्रधान ग्राम पंचायत महादेव नीलकमल, उप प्रधान ग्राम पंचायत महादेव दुनी चंद, वार्ड पंच उत्कर्ष, लालमन सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

error: