11 फरवरी को सब स्टेशन सिद्धपुर के तहत बिजली बंद

11 फरवरी को सब स्टेशन सिद्धपुर के तहत बिजली बंद

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला )
10 फरवरी। सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल सिद्धपुर, कर्म चंद भारती ने सूचित किया है कि 33/11 केवी सब स्टेशन सिद्धपुर में बिजली लाइनों के जरूरी रख रखाव के चलते 11 फरवरी (मंगलवार) को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक तपोवन, विधानसभा, बरेह, बाघनी, कैलाश कॉलोनी और आस पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा में ये कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है। उन्होंने जनता से सहयोग की अपील की है।

error: