नगर पंचायत कंडाघाट में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान पर गहन चर्चा की गई

नगर पंचायत कंडाघाट में स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान पर गहन चर्चा की गई

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट )
13 फरवरी। स्वच्छ शहर समृद्ध शहर कार्यक्रम के अंतर्गत गुरूवार को नगर पंचायत कंडाघाट के सभा कक्ष में नगर पंचायत कंडाघाट की अध्यक्षा गीता देवी की अध्यक्षता में हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा प्रारंभ किए गए स्वच्छ शहर समृद्ध शहर अभियान पर गहन चर्चा की गई।

इस दौरान 2 माह तक चलने वाले अभियान की रूपरेखा भी तैयार की गई और कार्यक्रम के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार किया गया। इस 2 माह की अवधि पर समय-समय पर नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा जिसमें नगर पंचायत की विभिन्न योजनाओं और सेवाओं से संबंधित नागरिकों को जागरूक किया था। इस शिविर के माध्यम से लोगों को प्रशासन से सीधा संवाद करने का अवसर मिलेगा | नागरिकों को समाधान शिविर के माध्यम से ऑनलाइन सिटीजन सेवा पोर्टल में 9 प्रकार की सेवाएं जैसे की ट्रेड लाइसेंस, गार्बेज कलेक्शन ऑनलाइन बिलिंग, विज्ञापन कनोपी होर्डिंग परमिशन, पैट पंजीकरण में पंजीकृत के बारे में बताया जायगा | इसका उद्देश्य नागरिकों को स्वच्छता और सफाई के प्रति जागरूक करना है, साथ ही स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान प्रदान करना है।इस अवसर पर नगर पंचायत कंडाघाट के उपाध्यक्ष मनीष सूद, पार्षद किरण बाला, पार्षद जितेंद्र वर्मा, नगर पँचायत कंडाघाट के कार्यकारी सचिव अभिनव शर्मा, जेई घनश्याम शर्मा उपस्थित रहे।

error: