18 फरवरी को बिजली बंद
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मशाला )
17 फरवरी। विद्युत उपमंडल सिद्धपुर के सहायक अभियन्ता ने बताया कि 18 फरवरी को स्मार्ट सिटी के कार्य के चलते त्रिलोकीनाथ मंदिर, चटोरी गली तथा सीता राम काॅलोनी आदि क्षेत्रों में प्रातः 9 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने या अन्य आकस्मिक आपदा की स्थिति में यह कार्य स्थगित या आंशिक रूप से किया जा सकता है।

