मंत्री राजेश धर्माणी 21 फरवरी को बिलासपुर में विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

मंत्री राजेश धर्माणी 21 फरवरी को बिलासपुर में विकास योजनाओं की करेंगे समीक्षा

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर )
20 फरवरी । प्रदेश के नगर नियोजन, आवास एवं तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी 21 फरवरी शुक्रवार को बिलासपुर जिले के दौरे पर रहेंगे।

इस दौरान वे विभिन्न महत्वपूर्ण बैठकों की अध्यक्षता करेंगे और विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करेंगे।मंत्री सुबह क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में रोगी कल्याण समिति की बैठक की अध्यक्षता करें इसके उपरांत बचत भवन, उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर में जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे, जिसमें जिले में चल रही विकास परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा होगी।
इसके पश्चात, वह जिला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक में भाग लेंगे और जनता की समस्याओं एवं उनके समाधान पर विचार-विमर्श करेंगे।

error: