हिमाचल को मिला नया नेतृत्व: तरसेम भारती बने राज्य अध्यक्ष – बी.डी.एस.ए.

हिमाचल को मिला नया नेतृत्व: तरसेम भारती बने राज्य अध्यक्ष – बी.डी.एस.ए.

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
18 अप्रैल। प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता एवं लेखक तरसेम भारती को भारतीय दलित साहित्य अकादमी की हिमाचल प्रदेश राज्य शाखा का राज्य अध्यक्ष मनोनीत किया गया है।


यह नियुक्ति भारतीय दलित साहित्य अकादमी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. एस. पी. सुमनाक्षर द्वारा की गई है। पत्र में उल्लेख किया गया है कि तरसेम भारती का दलित समाज के उत्थान एवं साहित्यिक योगदानों को देखते हुए यह महत्वपूर्ण ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।भारती को यह पदभार उनकी कर्मठता, निष्ठा और समाज के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए प्रदान किया गया है। उनसे अपेक्षा की गई है कि वे संगठन के संविधान के अनुरूप कार्य करते हुए दलित साहित्य एवं समाज के हित में कार्य करते रहेंगे।भारतीय दलित साहित्य अकादमी एक राष्ट्रीय संस्था है जो बाबू जगजीवन राम जैसे महान नेताओं के विचारों पर चलकर समाज के पिछड़े वर्गों के उत्थान हेतु साहित्यिक और सामाजिक आंदोलन चला रही है।तरसेम भारती की यह उपलब्धि न केवल हिमाचल प्रदेश बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव का विषय है।

error: