एनएचपीसी अधिकारियों की शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट

एनएचपीसी अधिकारियों की शाहपुर विधायक एवं उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शाहपुर )21अप्रैल।
एनएचपीसी (NHPC) के वरिष्ठ अधिकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने धर्मशाला में शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया से शिष्टाचार भेंट की।इस प्रतिनिधिमंडल में एनएचपीसी के वित्त निदेशक राजेंद्र प्रसाद गोयल, कार्यकारी निदेशक निर्मल सिंह, संतोष कुमार, सदीप मित्तल, महाप्रबंधक श्वेता ओझा तथा ग्रुप सीनियर मैनेजर सुरिंदर शामिल रहे।बैठक के दौरान प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं, विशेष रूप से CAMPA फंड के अंतर्गत लंबित अनस्पेंट धनराशि के प्रभावी उपयोग को लेकर गहन चर्चा की गई। श्री पठानिया ने प्रदेश के सतत विकास में एनएचपीसी के योगदान की सराहना की और उम्मीद जताई कि भविष्य में यह सहयोग और अधिक प्रभावशाली रहेगा।एनएचपीसी के अधिकारियों द्वारा उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया को शाल, टोपी तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।
उप मुख्य सचेतक केवल पठानिया ने भी सभी उपस्थित अधिकारियों को शाल, टोपी एवं ऑर्गेनिक किट भेंट कर उनका स्वागत एवं सम्मान किया।पठानिया ने बताया कि यह बैठक सहयोगात्मक विकास के प्रति दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता को दर्शाती है और आने वाले समय में इससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद है।

error: