रेबीज निरोधक टीकाकरण व पशु जन्म दर नियंत्रक शिविर 26 अप्रैल को
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (पधर/मंडी) 22 अप्रैल।
वरिष्ठ पशु चिकित्सा अधिकारी दीपक वर्मा ने बताया कि 26 अप्रैल, 2025 को अंतराष्ट्रीय पशु चिकित्सक दिवस के अवसर पर उपमंडलीय पशु चिकित्सालय परिसर पधर में एक दिवसीय रेबीज रोग निरोधक टीकारण, पशु जन्म दर नियंत्रक शल्य चिकित्सक शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि यह शिविर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करवाया जा रहा है । इसमें आवारा कुत्तों ( नर व मादा) का टीकाकरण व नसबंदी की जाएगी। शिविर में पशुपालकों को रेबीज की रोकथाम व देखभाल के बारे में भी जानकारी दी जाएगी ।
उन्होंने कहा कि रेबीज एक जानलेवा रोग है जो संक्रमित जानवरों के काटने से फैलता है। इसका समय पर टीकाकरण ही एकमात्र प्रभावी उपाय है।
उन्होंने अपील की कि जो लोग अपने कुत्तों की निःशुल्क नसबंदी करवाना चाहते हैं, वह प्रातः 10 बजे तक खाली पेट अपने कुत्तों को पशु चिकित्सालय पधर में ला सकते हैं।

