27 अप्रैल को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

27 अप्रैल को रहेगी विद्युत आपूर्ति बाधित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (मंडी ) 25 अप्रैल।
सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल एक नरेश ठाकुर ने बताया कि 27 अप्रैल को एलटी तारों/केबल श्फ्टिग का कार्य किया जायेगा, जिस कारण 630 केवीए डीटीआर माई साहिबा के तहत आने वाले क्षेत्र एलआईसी कार्यालय, पोस्ट ऑफिस रोड, राजमहल तथा आस-पास के क्षेत्र में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने बताया कि इसक अलावा 27 अप्रैल को ही नेशनल हाईवे मंडी-पठानकोट के उन्नयन के कार्य के कारण लोअर व अप्पर समखेतर, गोलपौढ़ी, बालकरूपी, खत्री सभा, मोती बाजार, अस्पताल रोड़, क्षेत्रीय अस्पताल, गणपति रोड़, पैलेस कॉलोनी, कोषागार कार्यालय, तुंगल कॉलोनी, टाउन हाल, मीट मार्केट, जेल रोड़, दो अम्ब, पंजेठी, पैलेस, टारना रोड़, परिधि गृह, डाईट, सुहड़ा मुहल्ला, रवि नगर, महाजन बाजार, उपायुक्त कार्यालय, चौबाटा बाजार, इंदिरा मार्केट, भूतनाथ बाजार, भगवाहन मुहल्ला, चंद्रलोक गली, सरदार पटेल विश्वविद्यालय, राम नगर, पुलघराट, मंगवाई, विश्वकर्मा मंदिर, थनेहड़ा मुहल्ला, टारना हिल तथा साथ लगते क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से एक बजे तक बिजली बंद रहेगी।
उन्होंने विद्युत उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

error: