मुख्यमंत्री से जम्मू-कश्मीर सरकार के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने की भेंट
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
26 अप्रैल। जम्मू-कश्मीर सरकार के कृषि मंत्री जावेद अहमद डार ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से शिष्टाचार भेंट की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के लोग शांतिप्रिय हैं और भाईचारे तथा सद्भाव के मूल्यों में विश्वास रखते हैं। प्रदेश में रह रहे जम्मू-कश्मीर के लोगों की सुरक्षा के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। हम पहलगाम में हुए बर्बर हमले की कड़ी निंदा करते हैं। इस दुख की घड़ी में हिमाचल प्रदेश पीड़ितों के परिजनों के साथ मजबूती से खड़ा है।


