22 के.वी न्यू भोक्टू – कल्पा फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में 30 को विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (किन्नौर )
28 अप्रैल। अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी छोड़ुप नेगी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 22 के वी भोक्टू – कल्पा फीडर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र में स्मार्ट मीटर से संबंधित कार्य किया जाना है जिसके चलते 30 अप्रैल 2025 को प्रातः 09 बजे से सायं 05 बजे तक चीनी, रोघी, रनचांपो, रादुले तथा लांसारिंग के क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने बताया कि खराब मौसम के चलते कार्य पूर्ण नहीं होता है तो अगले दिन भी विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
उन्होंने विद्युत आपूर्ति की असुविधा के चलते जनसाधारण से सहयोग की अपील की है।

