मुख्यमंत्री ने इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) सेवाओं का शुभारंभ किया

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
1 मई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के निकट चमियाणा स्थित अटल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल सुपर स्पेशियलिटी में इन-पेशेंट डिपार्टमेंट (आईपीडी) सेवाओं का शुभारंभ किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि चमियाणा राज्य का ऐसा पहला अस्पताल होगा, जहां रोबोटिक सर्जरी की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके पश्चात यह सुविधा ज़िला कांगड़ा के टांडा अस्पताल में भी शुरू की जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चमियाणा अस्पताल के साथ-साथ सभी मेडिकल कॉलेजों और क्षेत्रीय अस्पतालों को आधुनिक तकनीक से सुसज्जित करने तथा मरीज़ों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल और ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह भी मौजूद रहे।

