बिलासपुर में 05 मई को रोजगार मे’ला युवाओं के लिए 1000 से अधिक पदों पर भर्ती का सुनहरा अवसर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (बिलासपुर )
3 मई। इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड, शिमला द्वारा 05 मई 2025 (रविवार) को प्रातः 11:00 बजे इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनिंग सेंटर, नामान, बिलासपुर (हि.प्र.) में एक रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियां भाग लेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन विभिन्न पदों के लिए करेंगी।
उपलब्ध पदों का विवरण इस प्रकार है:
टीम लीड (सेल इंजीनियरिंग) – 80 पद
एमडीसीटीएस (डाटा ऑपरेटर, ऑफिस असिस्टेंट, ऑफिस मैनेजर) – 150 पद
सेल्स बैंकिंग यूनिट (सेल इंजीनियरिंग) – 80 पद
बैक ऑफिस ऑपरेटर, एमआईएस ऑपरेटर – 120 पद
आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक, अलायंस स्टाफिंग, आईडीएफसी बैंक, एचडीबी फाइनेंस यूनिट (बड़े टेलीकॉम-बैंकिंग क्षेत्र) – 80 पद
डॉक्यूमेंट वेरिफायर, मोबाइल रिसर्च & सॉल्यूशंस, सिक्योरिटी गार्ड्स, एस्कॉर्ट्स, टेलीसेल्स स्टाफ – 80 पद
इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड (सिक्योरिटी गार्ड्स) – 150 पद
सिक्योरिटी सुपरवाइज़र एवं स्टाफ रिसोर्स – 20 पद
योग्यता एवं मानदंड:
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, स्नातक
वेतनमान: रुपये 13,000 से रुपये 80,000 तक
पुरुषों के लिए न्यूनतम ऊंचाई: 5 फुट 7 इंच, वजन: 60 किलोग्राम
महिलाओं के लिए न्यूनतम ऊंचाई: 5 फुट 4 इंच, वजन: 48 किलोग्राम
आयु सीमा: 20 से 36 वर्ष
इच्छुक अभ्यर्थी अपने समस्त मूल प्रमाण पत्रों सहित दिनांक 05 मई 2025 को निर्धारित स्थान पर समय पर उपस्थित होकर इस रोजगार मेले का लाभ उठा सकते हैं।

