प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के लिए 30 मई 2025 तक आवेदन आमंत्रित
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट) 3 मई। जिला सोलन में पीएमएवाई 2.O शहरी का मांग सर्वेक्षण शुरू हो गया है, नगर पंचायत कंडाघाट के कार्यालय में आवेदन प्राप्त किए जा रहे हैं।
जिला सोलन के नगर निगम, नगर परिषदों और नगर पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना चरण 2.O के लिए सर्वेक्षण शुरू हो गया है। योजना का लाभ लेने के लिए शहरवासी नगर पंचायत कंडाघाट के कार्यालय का रुख कर रहे हैं।
पीएमएवाई 2.O के आवेदकों के दस्तावेजों का सत्यापन शुरू कर दिया गया है। नगर पंचायत कंडाघाट के निवासी दस्तावेजों की जांच के पहले चरण के लिए 30 मई 2025 तक योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं। दस्तावेजों की जांच के बाद आवेदनों को आगे बढ़ा दिया जाएगा।
आवेदक अपने दस्तावेज नगर पंचायत कंडाघाट के कार्यालय में जमा कर सकते हैं, इसके अलावा वे अपने वार्ड के संबंधित पार्षद के पास भी अपने दस्तावेज जमा कर सकते हैं। आवेदक पीएमएवाई 2.O साइट पर ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें कार्यालय में भी दस्तावेज जमा करने होंगे।
प्रधानमंत्री आवास योजना के दूसरे चरण के तहत आवेदकों को मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपए का अनुदान दिया जाएगा। जबकि, प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण में यह अनुदान केवल 1.85 लाख रुपए था। योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए नगर पंचायत कंडाघाट में प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 के लिए एक विशेष टीम तैनात की गई है। आप नगर पंचायत मे आके अपने सभी संदेहों पे चर्चा कर सकते हैं।
पीएमएवाई 2.O के लिए पात्रता
यह योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग के लिए है, जिनकी वार्षिक आय 3 लाख तक है। वे आय प्रमाण पत्र देकर आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, आवेदकों को पक्का मकान न होने का स्वयं शपथ पत्र भी देना होगा। आवेदक नगर पंचायत का स्थाई निवासी होना चाहिए। आवेदक के नाम राशन कार्ड और आधार कार्ड होने जरूरी हैं।
आवेदक ऑन लाइन दिए गए लिंक पे भी स्वयं या लोकमित्र केंद्र से आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन लिंक: https://pmaymis.gov.in/PMAYMIS2_2024/PMAY-urban-2.html
आधिक जानकारी के लिए आवेदक नगर पंचायत कंडाघाट कार्यालय में पता कर सकते हैं।

