उपायुक्त किन्नौर व सचिव तकनीकी शिक्षा ने किया आईटीआई रिकांगपिओ का दौरा
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (किन्नौर )
4 मई। हिमाचल प्रदेश सरकार में तकनीकी शिक्षा सचिव कदम संदीप वसंत और उपायुक्त किन्नौर डॉ. अमित कुमार शर्मा ने आज राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई), रिकांगपिओ का दौरा किया।
सचिव वसंत और उपायुक्त किन्नौर ने आईटीआई के विभिन्न कार्यशालाओं और प्रयोगशालाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने छात्रों को प्रदान की जा रही प्रशिक्षण सुविधाओं और उपकरणों का विस्तारपूर्वक जायजा लिया।
इस अवसर पर, उन्होंने संस्थान के प्रिंसिपल और स्टाफ सदस्यों से सीधा संवाद स्थापित किया और संस्थान की गतिविधियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
यह दौरा तकनीकी शिक्षा के महत्व और क्षेत्र में कौशल विकास को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। अधिकारियों ने छात्रों को गुणवत्तापूर्ण व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए संस्थान के प्रयासों की सराहना की।
इस दौरान प्रिंसिपल आईटीआई रिकांगपिओ, अरविंदर कुमार और संस्थान के शिक्षक गण एवं अन्य उपस्थित थे।

