13 मई तक जमा करवाएं विद्युत उपमण्डल रिकांग पिओ के उपभोक्ता बकाया बिजली बिलों की राशि
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (किन्नौर )
5 मई। अधिशाषी अभियंता विद्युत टाशी नेगी ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल रिकांग पिओ में विद्युत बिलों को जमा करने की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है और अधिकतर उपभोक्ताओं ने विद्युत बिलों की राशि जमा नहीं करवाई है।
उन्होंने ऐसे सभी उपभोक्ता जिन्होंने बकाया विद्युत बिलों की राशि जमा नहीं करवाई है से अनुरोध किया कि 13 मई, 2025 तक बिजली के बिलों की राशि जमा करवा लें अन्यथा बिना किसी सूचना के विद्युत कनेक्शन काट दिए जाएंगे।

