पंकज पाल बने स्टेट बैंक आफ इंडिया आफिसर एसोसिएशन के डिप्टी महासचिव
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन )
5 मई। स्टेट बैंक आफ इंडिया आफिसर एसोसिएशन के चुनाव में पंकज पाल डिप्टी महासचिव निर्वाचित हुए है। एसोसिएशन के इस चुनाव में प्रदेशभर में बैंक में कार्यरत 1000 से अधिक आफिसर ने मतदान किया। इस चुनाव में पंकज पाल ने दिनेश शर्मा को 68 वोटों से हराया। पंकज पाल को जहां 538 वोट मिलें वहीं दिनेश शर्मा को 470 वोटों से संतोष करना पड़ा।
जिला सोलन के अर्की तहसील की ग्राम पंचायत डुमैहर के कोट गांव से सम्बन्ध रखने वाले पंकज पाल लाहौल स्पिति जिला में अग्रणी बैक एस.बी.आई में बतौर प्रबंधक के पद पर कार्यरत है।

