आशीष बुटेल ने घाड़ पंचायत में किए 62 लाख रुपए के लोकार्पण और शिलान्यास

घाड़ पंचायत के 85 किसान परिवार होंगे सिंचाई सुविधा से लाभान्वित

संपर्क मार्ग टोपू बस्ती जनता को समर्पित

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (पालमपुर )
6 मई । पालमपुर विधायक आशीष बुटेल ने मंगलवार को ग्राम पंचायत घाड़ में हिमाचल प्रदेश फसल विविधीकरण प्रोत्साहन परियोजना,जाईका (चरण-।।) के तहत लगभग 23 लाख से निर्मित बहाव सिंचाई योजना वलेहड़ कुहल का लोकार्पण किया।
इसी के साथ उन्होंने 27 लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाली बहाव सिंचाई योजना नुआड़ा कुहल का शिलान्यास भी किया। इससे पहले विधायक ने लगभग 12 लाख रुपए की लागत से संपर्क मार्ग टोपू बस्ती का भी विधिवत लोकार्पण किया।
इस दौरान विधायक ने कृषि विभाग की जाईका परियोजना के तहत एक दिवसीय जागरूकता शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि वलेहड़ कुहल से ग्राम पंचायत घाड़ के 35 परिवारों की लगभग 300 कनाल भूमि को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध रहेंगी। उन्होंने कहा कि इसी पंचायत के 50 परिवारों की लगभग 370 कनाल भूमि की सिंचाई सुविधा के लिए बहाव सिंचाई योजना नुआड़ा कुहल का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि कुलह के निर्माण कार्य पर 27 लाख व्यय होंगे।
उन्होंने कहा कि टोपू बस्ती के लिए काफी समय पहले से सड़क सुविधा की मांग थी जिसे आज अथक प्रयासों से पूर्ण कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को अब बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हुई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की आर्थिक को सुदृढ़ करने के लिए वचनबद्ध हैं। प्रदेश सरकार द्वारा प्राकृतिक विधि से उगाई गई कच्ची हल्दी को 90 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा। उन्होंने इस क्षेत्र में कुहलों के निर्माण से किसानों की फसलों का उत्पादन बेहतर होगा जिससे उनकी आर्थिकि भी सुदृढ़ होगी।
उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर शिव मंदिर भवन सराय के शेष बचे कार्य को पूर्ण करने के लिए 2 लाख, सरस्वती महिला मंडल के दो भवनों के निर्माण के लिए 2-2 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि लोगों द्वारा दिए गए सभी कार्यों को पूर्ण करना उनकी प्राथमिकता है।
इस अवसर पर वूल फेडरेशन निदेशक मंडल सदस्य त्रिलोक चंद, स्थानीय पंचायत उप प्रधान ललिता बलिया, जिला परियोजना प्रबंधक पालमपुर डॉ योगेंद्र पाल कौशल, विषय बाद विशेषज्ञ डॉ रजनीश शर्मा, खंड परियोजना प्रबंधक पालमपुर डॉ. अमित भूषण सहित विभिन्न पंचायत के प्रतिनिधि और जाईका परियोजना के अधिकारी मौजूद रहे।

error: