भारतीय सेना की कार्रवाई पर गर्व है…. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
7 मई। हमें भारतीय सेना की कार्रवाई पर गर्व है। सेना के तीनों अंगों ने दबाव बनाकर सटीक और सफल कार्रवाई की है। इसके लिए हम भारतीय सेना को बधाई देते हैं और उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।हमारे प्रदेश ने पहले भी देश की एकता और अखंडता के लिए अपना बलिदान दिया है। देश के अधिकतम परमवीर चक्र हिमाचल के वीर सैनिकों और वीर सपूतों ने जीते हैं।साथ ही, हमने उच्च स्तरीय बैठक की है, जिसमें अधिकारियों को सतर्क और सजग रहने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से सीमावर्ती ज़िलों में अधिकारियों को अतिरिक्त सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। मैं सभी पुलिस अधीक्षकों के संपर्क में हूँ।हम तकनीकी आधार पर इनपुट एकत्र कर रहे हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से दुश्मन देश द्वारा किए जाने वाले भ्रामक प्रचार से कैसे निपटना है, इसके लिए भी हमने निर्देश दिए हैं।

