भगवान बुद्ध की शिक्षाएं जीवन जीने की एक कला हैं…मुख्यमंत्री

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
12 मई। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर संभोटा तिब्बती स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लिया।
उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध की शिक्षाएं जीवन जीने की एक कला हैं और आज के दौर में भी उतनी ही प्रासंगिक हैं, जितनी प्राचीन काल में थीं।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने त्सेरिंग पलकत नेगी और पेमा दोरजे को भारत-तिब्बत मैत्री पुरस्कार से सम्मानित किया।इस अवसर पर माननीय विधायक हरीश जनारथा, माननीय महापौर सुरेंद्र चौहान, माननीय उप-महापौर उमा कौशल, तिब्बती निर्वासित सरकार के प्रमुख प्रतिनिधि लहाक्पा त्सेरिंग जी तथा अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

