विधानसभा क्षेत्र सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से की भेंट

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
14 मई। विधानसभा क्षेत्र सोलन के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू से भेंट कर विभिन्न विकासात्मक मांगों से अवगत करवाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार प्रतिनिधिमंडल की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी।

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, विधायक सुदर्शन बबलू, हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष नरदेव सिंह कंवर और अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

