मुख्यमंत्री ठाकुर ने वर्चुअल माध्यम से ज़िला हमीरपुर के अधिकारियों के साथ की बैठक
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
19 मई। शिमला से मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने वर्चुअल माध्यम से ज़िला हमीरपुर के अधिकारियों के साथ बैठक कर विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की समीक्षा की।
मुख्यमंत्री ने बेसहारा पशुओं की समस्या के समाधान और किसानों को राहत देने के लिए गौ-अभ्यारण्य हेतु उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को नादौन ब्लॉक की ग्राम पंचायत हरेटा में 7 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित की जाने वाली इको-टूरिज़्म परियोजना के कार्यान्वयन में तेजी लाने को कहा।
बैठक में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह और वर्चुअल माध्यम से उपायुक्त हमीरपुर अमरजीत सिंह एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

