नगर पंचायत कंडाघाट का दर्जा बरकरार रखने की मांग रखी

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (शिमला )
13 जून। नगर पंचायत कंडाघाट का एक बड़ा प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखू से मिला, तथा कंडाघाट का दर्जा नगर पंचायत से घटाकर ग्राम पंचायत करने के किसी भी कदम पर अपना कड़ा विरोध व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल में लगभग 250 व्यक्ति शामिल थे, जिनमें लगभग 50 महिलाएं तथा क्षेत्र के कई प्रतिष्ठित एवं वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। सदस्यों ने नगर पंचायत का दर्जा बरकरार रखने के महत्व पर जोर दिया, जो क्षेत्र के विकास एवं शासन के लिए महत्वपूर्ण है।

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखी गई मांगो को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा इस मामले पर सकारात्मक रूप से विचार किया जाएगा।


