दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में धूमधाम से मनाया गया स्पोर्ट्स डे

प्रधानाचार्या रूपाली साहा रहीं मुख्य अतिथि, बच्चों ने दिखाया उम्दा खेल कौशल

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 25 अक्तूबर। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में शनिवार को वार्षिक स्पोर्ट्स डे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। गौरतलब है कि 29 अगस्त को भारी बारिश के कारण खेल दिवस की प्रतियोगिताएं स्थगित करनी पड़ी थीं, जिन्हें अब आयोजित किया गया।

दिनभर चली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी।
प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिताएं
कक्षा 3 की सैक रेस में हितेश ने प्रथम, रेवांश ने द्वितीय और नवन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 4 में हार्दिक ने पहला, ऋत्विक ने दूसरा और अनाया ने तीसरा स्थान पाया।


कक्षा 5 की दौड़ में विहान ने स्वर्ण, दीक्षित ने रजत और सूर्यांश ने कांस्य पदक जीता।
बैलेंसिंग कोण रेस (बालक वर्ग) में कक्षा 3 से रेवांश, नवन्या और हिमांश क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।


कक्षा 4 से शिवन्या, अनाया और मानस ने क्रमशः शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए, जबकि कक्षा 5 से सूर्यांश, ध्रुव और अद्वय विजेता रहे।
जूनियर एवं सीनियर वर्ग के रोमांचक मुकाबले
कक्षा 6 से 8 के लॉन्ग जंप (बालक वर्ग) में प्रणील सिन्हा प्रथम, तेनजिन द्वितीय और मनन अत्री तृतीय स्थान पर रहे।


कक्षा 6 से 12 वर्ग में भव्य (जमा दो) ने प्रथम, अंशुल (नवीं) ने द्वितीय और अंशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में कक्षा 6 से 8 की आद्या सिंह, युविका और पद्मा क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहीं, जबकि कक्षा 9 से 12 की प्रीथा, मैथिली और सोनम विजेता बनीं।


रिले रेस में जोश से भरे मुकाबले
रिले रेस (कक्षा 9–12) के बालक वर्ग में भव्य (जमा दो) ने प्रथम, दिव्यांश (दशम) ने द्वितीय और सुजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसी वर्ग की बालिका रिले रेस में आद्या सिंह, प्रीथा और सोनम क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं।


अतिथियों ने बढ़ाया उत्साह
प्रधानाचार्या रूपाली साहा ने सभी विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन, टीम भावना और आत्मविश्वास का विकास होता है।
इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति अध्यक्ष डी.आर. गुप्ता, सदस्य प्रमोद कुमार और मुकेश राणा ने भी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

error: