डॉ. शांडिल 30 अक्तूबर को सोलन के प्रवास पर
डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (सोलन ) 29 अक्तूबर। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री 30 अक्तूबर, 2025 को सोलन के प्रवास पर आ रहे हैं।
डॉ. शांडिल 30 अक्तूबर, 2025 को प्रातः 11.00 बजे सोलन के ठोडो मैदान में आयोजित 66वीं अंडर-19 राज्य स्तरीय छात्र माइनर खेल-कूद प्रतियोगिता के समापन समारोह के अवसर पर मुख्यातिथि होंगे।


