दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में धूमधाम से मनाया गया स्पोर्ट्स डे

प्रधानाचार्या रूपाली साहा रहीं मुख्य अतिथि, बच्चों ने दिखाया उम्दा खेल कौशल

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 30 अक्तूबर। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल कंडाघाट में शनिवार को वार्षिक स्पोर्ट्स डे उत्साह और जोश के साथ मनाया गया। स्कूल की प्रधानाचार्या श्रीमती रूपाली साहा ने कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।गौरतलब है कि 29 अगस्त को भारी बारिश के कारण खेल दिवस की प्रतियोगिताएं स्थगित करनी पड़ी थीं, जिन्हें अब आयोजित किया गया। दिनभर चली प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर दर्शकों की सराहना बटोरी।


प्राथमिक वर्ग की प्रतियोगिताएं
कक्षा 3 की सैक रेस में हितेश ने प्रथम, रेवांश ने द्वितीय और नवन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा 4 में हार्दिक ने पहला, ऋत्विक ने दूसरा और अनाया ने तीसरा स्थान पाया।
कक्षा 5 की दौड़ में विहान ने स्वर्ण, दीक्षित ने रजत और सूर्यांश ने कांस्य पदक जीता।
बैलेंसिंग कोण रेस (बालक वर्ग) में कक्षा 3 से रेवांश, नवन्या और हिमांश क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहे।


कक्षा 4 से शिवन्या, अनाया और मानस ने क्रमशः शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए, जबकि कक्षा 5 से सूर्यांश, ध्रुव और अद्वय विजेता रहे।
जूनियर एवं सीनियर वर्ग के रोमांचक मुकाबले
स्परिंट रेस (6 -8) में प्रणील ने पहला, तेनजिंन ने दूसरा और आरव ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। गर्ल्स में आद्या, हर्षिता और अहाना ने क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग (9-12) में भव्य ठाकुर ने पहला, अंशुल ने दूसरा और दिव्यांश ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों में सोनम ने पहला, पृथा ने दूसरा और मैथिली ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।


कक्षा 6 से 8 के लॉन्ग जंप (बालक वर्ग) में प्रणील सिन्हा प्रथम, तेनजिन द्वितीय और मनन अत्री तृतीय स्थान पर रहे। वहीं इसी क्रम में आद्या सिंह प्रथम, हर्षिता सेकंड और अहाना ने तीसरा स्थान बनाया।
कक्षा 9 से 12 वर्ग में भव्य (जमा दो) ने प्रथम, अंशुल (नवीं) ने द्वितीय और अंशिक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
बालिका वर्ग में कक्षा 6 से 8 की आद्या सिंह, युविका और पद्मा क्रमशः पहले तीन स्थानों पर रहीं, जबकि कक्षा 9 से 12 की प्रीथा, मैथिली और सोनम विजेता बनीं।
रिले रेस में जोश से भरे मुकाबले
रिले रेस (कक्षा 9–12) के बालक वर्ग में भव्य (जमा दो) ने प्रथम, दिव्यांश (दशम) ने द्वितीय और सुजल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। रिले रेस गर्ल्स में कावेरी से आद्या, मैथिली और युविका प्रथम, नर्मदा से प्रीथा, अनाया, पद्मा और एंजल द्वितीय, एवं यमुना हाउस से सोनम, आत्रेई, आरोही और अहाना ने तीसरा स्थान बनाया।
दीवाली बोर्ड डैकोरेशन में नर्मदा हाउस प्रथम
दीवाली को हुई बोर्ड डेकोरेशन प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को भी पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में नर्मदा हाउस को पहला स्थान मिला। अन्य हाउस प्रतिभागियों को सान्त्वना प्रतिभाग से सन्तुष्ट होना पड़ा। नर्मदा हाउस प्रैसीडेंट आईरिन दास व प्रतिभागी अध्यापकों और बच्चों ने पुरस्कार की टॉफी ली।

error: