दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट के कक्षा नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के बच्चों को नेशनल हेरिटेज पार्क का करवाया गया भ्रमण

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (कंडाघाट ) 2 नवंबर। दयानंद आदर्श विद्यालय कंडाघाट के कक्षा नर्सरी से पांचवी कक्षा तक के बच्चों को भ्रमण के लिए नेशनल हेरिटेज पार्क ले जाया गया जहां पर बच्चों ने भ्रमण का खूब आनंद लिया तथा वहां मंदिर में बनी हुई विभिन्न कलाकृतियां को देखा और खूब सराहा । इसी दौरान बच्चों को आपस में एक दूसरे के साथ मिलकर भोजन करने का भी मौका मिला और विद्यालय की ओर से सभी बच्चों को रिफ्रेशमेंट भी प्रदान की गई ।



