धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक चन्द्रशेखर ने सुनी जनता की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में विधायक चन्द्रशेखर ने सुनी जनता की समस्याएं, दिए त्वरित समाधान के निर्देश

डेली पब्लिक लाइव न्यूज़ (धर्मपुर/ मंडी) 02 नवम्बर।
धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक चन्द्रशेखर ने आपका विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत रविवार को ग्रांम पंचायत देवगढ़ के खजुरटी व चोलंगढ़, और ग्रांम पंचायत भदेहड़ के बलेहड़ और भदेहड़ में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और मौके पर ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

विधायक चन्द्रशेखर ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य ग्रामीण जनता की समस्याओं का निवारण उनके घर-द्वार पर ही करना है। इसी उद्देश्य से सरकार ने ‘आपका विधायक आपके द्वार’ जैसे कार्यक्रम शुरू किए हैं, ताकि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

विधायक ने कहा कि मंझयार – फनेहल सड़क जो आपदा के समय क्षतिग्रस्त हो गई थी, पर 45 मीटर लम्बा तथा 10 मीटर ऊंचा डंगा लगाने का कार्य शुरू हो गया है तथा जल्द ही यह सड़क मार्ग बस योग्य कर दिया जाएगा। विधायक ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों व मजदूरों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इनकी अथक मेहनत से इतने बड़ी आपदा को बहुत जल्दी पार पा लिया है तथा लगभग सभी सड़कें बस योग्य बन पाई हैं। उन्होंने कहा कि उचित स्थान चिह्नित होने पर जल्द ही भदेहड़ पंचायत घर का निर्माण कार्य भी शुरू किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों की समस्याओं का समाधान, ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना और आधारभूत ढांचे को मजबूत करना है। उन्होंने बताया कि सरकार ग्रामीण संपर्क मार्गों के विस्तार और सुधार पर विशेष ध्यान दे रही है ताकि गांवों को बेहतर यातायात सुविधा प्राप्त हो सके।

विधायक ने यह भी कहा कि जनता की बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आपका विधायक आपके द्वार’ कार्यक्रम का उद्देश्य जनता की समस्याओं को सीधे तौर पर सुनना और उनका त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने विधायक चन्द्रशेखर का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें सम्मानित भी किया। स्थानीय लोगों ने पेयजल, सड़क मरम्मत और रोजगार संबंधी कई मुद्दे रखे, जिन पर विधायक ने अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही के निर्देश दिए। विधायक ने युवाओं से सरकार की विभिन्न रोजगार एवं स्व-रोजगार योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की।

इस मौके ब्लॉक अध्यक्ष प्रकाश चन्द बबी, देवगढ़ पंचायत प्रधान संजीव कुमार, प्रधान भदेहड़ रणजीत सिंह, उप प्रधान भदेहड़ लुदर सिंह, पंचायत समिती सदस्य वार्ड कून सुदेश कुमार, पंचायत समिति की पूर्व अध्यक्षा समस्या देवी, गरोडू गद्दीधार पंचायत प्रधान सुनिल कुमार, भूप सिंह, राकेश सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

error: